फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Stop selling fake SIM drill

फर्जी सिम की बिक्री रोकने की कवायद  

Thu, 03 Nov 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 03 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Stop selling fake SIM drill
एसएसपी बबलू कुमार। - फोटो : अमर उजाला
जनपद में हत्या और रंगदारी के मामलों में फर्जी सिम के इस्तेमाल की बात अक्सर सामने आती रही है। इस फर्जीवाड़े को रोकने के लिए कप्तान ने जनपद में सिम के गलत तरीके से बेचने पर रोक लगाने के लिए एसएसपी बबलू कुमार ने अपने आवास पर कंपनियों के मैनेजरों, रिटेलरों और डिस्ट्रीब्यूटरों के साथ बैठक की। कप्तान ने सभी से फर्जी आईडी पर सिम बेचने और अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सिम में गड़बड़ी पाई जाने पर कार्रवाई करने की बात कही।  
विज्ञापन

    
जिले में रंगदारी, हत्या और अन्य वारदातों में अपराधी बेखौफ फोन का इस्तेमाल करते हैं। पुलिस जांच करती है तो सिम की आईडी फर्जी निकलती है। जिसके चलते पुलिस को केस खोलने और आरोपी को पकड़ने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन सबसे छुटकारा पाने के लिए कप्तान ने मोबाइल कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए। एसएसपी के आवास पर बुधवार शाम मीटिंग की गई। इस दौरान डिस्ट्रिक मैनेजर, डिस्ट्रीब्यूटर्स आदि मौजूद रहे। कप्तान बबलू कुमार ने सभी से कहा कि कोई भी कंपनी जनपद में फर्जी आईडी पर सिम नहीं बेचेगी।
विज्ञापन


कप्तान ने कहा कि किसी भी हालत में प्री एक्टिवेटेड  सिम नहीं बिकने दिया जाएगा। दूसरे व्यक्ति की आईडी पर सिम चालू न होने पाए। कोई भी फोन दूसरे की आईडी पर चलता नहीं मिलना चाहिए। शहर में तंबू लगाकर सिमों की बिक्री नहीं होगी। रिटेलर को इस बात का ध्यान रखना होगा कि जो व्यक्ति सिम लेने आया है आईडी उसी की हो, किसी अन्य की आईडी पर सिम न दिया जाए। दूसरे की आईडी पर सिम एक्टिवेट नहीं किया जाएगा, जो भी रिटेलर और डिस्ट्रीब्यूटर दिए गए निर्देशों का पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed