{"_id":"5f5134468ebc3e3389058829","slug":"stoning-on-two-sides-over-molestation-of-a-woman-in-bhojpa-khatauli-news-mrt499512492","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से छेड़छाड़ पर दो पक्षों में पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से छेड़छाड़ पर दो पक्षों में पथराव
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। युवकों ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। इस मामले को लेकर दो पक्षों में पथराव हो गया। पथराव से भगदड़ मच गई। पीड़ित पक्ष की महिलाओं ने युवकों की पिटाई कर दी। महिलाओं ने एक युवक को मकान में बंद कर लिया और उसकी जमकर धुनाई की। पुलिस ने युवक को छुड़ाया और थाने ले गई। इस घटना को लेकर तनाव बना हुआ है।
भोपा क्षेत्र के गांव में एक वर्ग की युवती अपने घर के पीछे काम कर रही थी। इस दौरान नशेड़ी चार युवकों ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। छेड़छाड़ को लेकर युवती ने शोर मचा दिया। इस दौरान नजदीक खेतों में काम कर रहे ग्रामीण शोर मचाते हुए युवकों का पीछा करने लगे। युवक सब्जी मंडी के निकट अपने घरों में जाकर छिप गए। पीड़ित युवती पक्ष की महिलाओं ने युवकों को घर से निकलते हुए जूते चप्पलों से जमकर धुनाई कर दी। इतना ही नहीं महिलाओं ने एक आरोपी को घर के अंदर बंद कर लिया और जमकर धुनाई कर दी। इसकी सूचना मोरना पुलिस चौकी को दी गई। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने बंधक बनाए गए युवक को छुड़ाया। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव फैल गया। पकड़े गए युवक से पुलिस घटना के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक मोनू है। इसके अलावा अन्य युवकों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कार्यवाही की जाएगी।