{"_id":"5749ee124f1c1b544b691089","slug":"stone-throwing-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता के मकान पर पथराव, फायरिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता के मकान पर पथराव, फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 29 May 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
पथराव।
- फोटो : amar ujala
खतौली में सपा नेता के मकान पर कुछ लोगों ने पथराव किया और फायरिंग कर दी। जिससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। पथराव व फायरिंग में परिवार के लोग बाल-बाल बच गए, जबकि सपा नेता व उसके भाई को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला इस्लामनगर निवासी समाजवादी यूथ बिग्रेड के नगराध्यक्ष शादाब कुरैशी ने बताया कि शनिवार दोपहर को पुलिस मोहल्ले में रहने वाले लोगों के यहां दबिश देने पहुंची थी। दबिश के दौरान कोई भी व्यक्ति पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद इन लोगों ने समझा कि सपा नेता ने उनके घर पर दबिश डलवाई है।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर इन लोगों ने सपा नेता के मकान पर पथराव कर दिया और गोलियां चला दी। पथराव व गोली चलने से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। पथराव व गोली लगने से परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। पथराव में सपा नेता व उसके भाई दानिश को हल्की चोटें आई हैं। सपा नेता ने पुलिस को नामजद तहरीर दे दी है।
विज्ञापन