{"_id":"5f4406c28ebc3e3cc41bb63d","slug":"stone-pelting-on-two-sides-for-applying-railing-khatauli-news-mrt497817096","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैलिंग लगाने को लेकर दो पक्षों में पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैलिंग लगाने को लेकर दो पक्षों में पथराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैलिंग लगाने को लेकर दो पक्षों में पथराव
खतौली। धर्मस्थल के चबूतरे पर रैलिंग लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट व पथराव हो गया। पथराव से मोहल्ले में भगदड़ मच गई। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत किया। पुलिस ने दोनों ओर से घायल हुए कई लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
मोहल्ला देवीदास में स्थित गोगा जाहरवीर के मंदिर के चबूतरे पर सत्यम रैलिंग लगवाना चाहता है। जिसका विरोध दीपक पक्ष कर रहा था। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद अचानक मारपीट हो गई। शोरशराबे पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। अचानक हुए पथराव के कारण मोहल्ले में भगदड़ मच गई। उधर, मारपीट हंगामे तथा पथराव की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत किया। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल होने वालों में दीपक, अजय, धनीराम, सत्यम आदि शामिल है।