फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Stone pelting

रंग डालने को लेकर दो पक्षों में पथराव

Thu, 12 Mar 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting
रंग डालने को लेकर दो पक्षों में पथराव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कच्ची सड़क की गाजावाली पुलिया पर दुल्हैंडी पर रंग डालने पर दो पक्षों में जबरदस्त पथराव हो गया, जिससे वहां पर अफरातफरी के साथ भगदड़ मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए। किसी ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। पुलिस ने ही अपनी ओर से रपट दर्ज की है।

मंगलवार दोपहर को दुल्हैँडी पर्व के दौरान कच्ची सड़क पर गाजावाली पुलिया पर होली खेलने के दौरान एक युवक पर रंग गिर गया। जिसको लेकर वाल्मीकि और खटीक समाज के लोग आमने सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी के बाद पथराव हो गया। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। हालांकि किसी को चोट नहीं लगी। फिर से पथराव होने से वहां अफरातफरी के साथ भगदड़ मच गई। राहगीरों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। पथराव की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची तो तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। इस संबंध में किसी ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। पुलिस ने ही अपनी ओर से रपट दर्ज की है। पुलिस हमलावरों की पहचान कराने में जुटी हैै, ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed