{"_id":"62ffda6269b4da53c44f8894","slug":"stone-pelting-in-two-sides-police-caught-two-muzaffarnagar-news-mrt6015984189","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों के बीच कहासुनी, जमकर पथराव, दो पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों के बीच कहासुनी, जमकर पथराव, दो पकड़े
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। एक गांव से युवक-युवती के फरार होने के मामले में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर पथराव हुआ। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक क्षेत्र की ही युवती को बहला फुसलाकर ले गया था। इसकी तहरीर युवती पक्ष ने थाने में दी हुई है। बृहस्पतिवार को कंकरखेड़ा पुलिस के साथ पीड़ित युवती के परिजन दबिश देने गए थे। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने आरोपियों को सूचना दी कि उनको पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। इसे लेकर लड़की पक्ष के लोगों ने एतराज उठाया। इसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद लड़की पक्ष पर पथराव कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो युवक मनोज व प्रेमपाल को हिरासत में लिया। शुक्रवार सुबह शांति भंग में चालान कर दिया।