फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Stone pelting in dispute with children

बच्चों के साथ मारपीट को लेकर पथराव, तीन महिला समेत पांच घायल

Fri, 25 Jun 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting in dispute with children
देवबंद (सहारनपुर)। जटौल तैय्यबपुर में बच्चों से मारपीट का विरोध करने पर छह युवकों ने एक परिवार पर पथराव कर दिया। जिसमें तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

तैय्यबपुर गांव निवासी दिलशाद ने कोतवाली में तहरीर में बताया कि गांव के दो युवक नशे की हालत में घर से बाहर खेल रहे बच्चों के साथ मारपीट कर रहे थे। आरोप है कि जब उसने तथा उसके भाई इरशाद ने इसका विरोध किया तो उक्त लोग उनके साथ भी गाली गलौज करने लगे। इस दौरान गांव के कुछ अन्य लोग भी आ गए। जिनके समझाने पर उक्त युवक उस समय तो वहां से चले गए। लेकिन कुछ देर बाद वह अपने पांच छह साथियों के साथ घर में घुस गए तथा पथराव करने लगे। आरोप है कि उक्त लोगों ने लाठी डंडों से उनके साथ मारपीट भी की। जिसमें उस समेत भाई इरशाद, परिजन महिला हुस्नजहां, गुलशाना और समरजहां घायल हो गए। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वहीं, पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed