फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Stomach disease prevention camp will be held on GIC grounds from today

आज से जीआईसी के मैदान पर लगेगा पेट रोग निवारण शिविर

Wed, 08 Jun 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Stomach disease prevention camp will be held on GIC grounds from today
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाने पर विचार-विमर्श हुआ। तय किया गया कि आठ जून से जीआईसी ग्राउंड में पांच दिवसीय पेट रोग निवारण शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

निशुल्क योग साधना केंद्र जीआईसी इंटर कॉलेज के मैदान पर हुई बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि योग दिवस अधिकतम संख्या और आयुष मंत्रालय के प्रोटोकॉल के अंतर्गत मनाया जाएगा जिसमें बालक एवं बालिकाओं का विशेष योग प्रदर्शन होगा। विशेष योग प्रदर्शन करने वाले बालक और बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। ऐसे स्थान का चयन किया जाएगा, जहां 700-800 लोग एक साथ योग साधना कर सकें।
विज्ञापन

जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने बताया कि भारतीय योग संस्थान योग दिवस धूमधाम से मनाता रहा है । जिला मंत्री योगेश्वर दयाल ने आयुष मंत्रालय द्वारा दिए गए प्रोटोकॉल के अनुसार शिक्षकों को तैयार करने पर बल दिया। यज्ञ दत्त आर्य ने कहा कि बुधवार से पांच दिवसीय पेट रोग निवारण शिविर की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। सुबह पांच से साढ़े छह बजे तक पेट रोग निवारण शिविर का विधिवत संचालन किया जाएगा। जिसमें लगभग 60 से 70 लोगों के भाग लेने की संभावना है। शिविर के लिए योग शिक्षकों का चयन किया गया। जिला मंत्री योगेश्वर दयाल, क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी, राज मोहन गुप्ता, विपिन शर्मा, बबीता, ज्योति, डॉक्टर अमित कुमार, डॉ जीत सिंह तोमर और तेजपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed