फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Stolen car recovered from Delhi, one arrested

Muzaffarnagar News: दिल्ली से चोरी कार बरामद, एक गिरफ्तार

Thu, 07 Nov 2024 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Stolen car recovered from Delhi, one arrested
मुजफफरनगर। एसटीएफ व शहर कोतवाली पुलिस ने दिल्ली से चोरी ब्रेजा कार चेकिंग के दौरान बरामद की है। पुलिस ने मेरठ निवासी वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक मेरठ से कार लाकर चरथावल मोड पर शनि धाम मंदिर के पास किसी को देने के लिए आ रहा था।
विज्ञापन

एसटीएफ मेरठ टीम को बुधवार रात सूचना मिली कि मेरठ निवासी वाहन चोर गिरोह का एक सदस्य दिल्ली के मीर विहार से चोरी ब्रेजा कार को लेकर मुजफ्फरनगर की तरफ जा रहा है। इसके बाद शहर कोतवाली की बुढ़ाना मोड पुलिस चौकी टीम ने चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने कार को रोक कर उसके चालक मेरठ के थाना देहली गेट के मोहल्ला पटेल नगर निवासी उजेर को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ टीम भी पहुंच गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे यह कार उसके साथी मेरठ निवासी इसरार, मेहराज, शाकिब उर्फ गददू तथा मुजफ्फरनगर के जानसठ थाना क्षेत्र के गांव मेहलकी निवासी सब्बू ने दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि मुजफ्फरनगर में चरथावल रोड पर शनि धाम के पास एक व्यक्ति मिलेगा उसे यह कार देनी है। एसटीएफ के एएसपी ब्रिजेश सिंह ने बताया कि गददू ने वाहन चोरी करने का बड़ा गिरोह बनाया हुआ है। उसके गिरोह के सदस्यों के खिलाफ मुकदमे दर्ज है। कार बरामदगी के मामले में उसे व उसके तीन अन्य साथियों को भी नामजद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी व मुकदमे में नाजजद उसके साथियों ने यह कार चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed