फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   STF team have arrested criminal Bhupendra Bafar from Meerut

यूपी: STF ने दबोचा भूपेंद्र बाफर, ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद, इस खौफनाक मामले में तलाश रही थी मुजफ्फरनगर पुलिस

Wed, 27 Jul 2022 09:12 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 27 Jul 2022 09:12 PM IST
सार

जिस शातिर को पकड़ने में मुजफ्फरनगर पुलिस नाकाम रही, अब एसटीएफ की टीम ने उसे दबोच लिया है। शातिर आरोपी के पास एक ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद हुई है।

विज्ञापन
STF team have arrested criminal Bhupendra Bafar from Meerut
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस कस्टडी से अपराधी रोहित सांडू को छुड़ाने का मास्टरमाइंड शातिर सरगना मेरठ निवासी भूपेंद्र बाफर को मुजफ्फरनगर जिले की पुलिस तलाशती रह गई। एसटीएफ टीम ने बुधवार को उसे मेरठ में घर से कुछ दूरी पर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास एक ऑटोमेटिक पिस्टल व 15 कारतूस भी बरामद हुए है।

विज्ञापन


मिर्जापुर जेल से दो जुलाई 2019 को शातिर अपराधी रोहित सांडू को मुजफ्फरनगर कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। लौटते समय पुलिस टीम रोहित को लेकर जानसठ थाना क्षेत्र के गांव सालारपुर में एक होटल पर रुकी थी। यहां बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर रोहित को पुलिस कस्टडी से छुड़ा लिया था। गोली लगने से एक सिपाही एक दारोगा घायल हुए थे। एक सप्ताह बाद दारोगा की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


इस मामले में मेरठ के डिफेंस कॉलोनी निवासी शातिर अपराधी भूपेंद्र बाफर का नाम साजिशकर्ता के रूप में सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में भूपेंद्र सहित 11 आरोपियों को जेल भेजा था। जानसठ थाना पुलिस ने भूपेंद्र बाफर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। बाद में भूपेंद्र बाफर को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। वह कोर्ट में तारीख पर नहीं गया। इस पर कोर्ट ने उसके गैर जमानती वारंट जारी कर दिए थे। भूपेंद्र बाफर को मेरठ में एसटीएफ के डीएसपी बृजेश कुमार व निरीक्षक सुनील कुमार की टीम ने  गिरफ्तारी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मौत की दर्दनाक तस्वीरें: खौफनाक हादसा देख कांप गई लोगों की रूह, सीसीटीवी फुटेज देख अफसर भी हैरान

गैंगस्टर कोर्ट से जमानत कराने के बाद भूपेंद्र बाफर कोर्ट में तारीख पर नहीं जा रहा था। इसी के चलते उसके गैर जमानती वारंट हुए थे। इसी के आधार पर उसे एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। - अतुल श्रीवास्तव, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed