{"_id":"6050fa4b8ebc3e5926537f8b","slug":"step-brother-molests-sister-in-khatauli-muzaffarnagar-news-mrt530270742","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर : डरा-धमकाकर बहन को चार माह तक हवस का शिकार बनाता रहा सौतेला भाई, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर : डरा-धमकाकर बहन को चार माह तक हवस का शिकार बनाता रहा सौतेला भाई, गिरफ्तार
Wed, 17 Mar 2021 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : social media
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में खतौली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ उसी के सौतेले भाई ने करीब चार माह पूर्व डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद से आरोपी लगातार अनैतिक संबंध बनाता आ रहा था, जिसमें उसका बहनोई भी सहयोग करता रहा। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की बुधवार को ही बरात जानी थी।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 17 साल की बेटी के साथ सौतेले बेटे ने करीब चार माह पूर्व डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया था। इस मामले में गांव भंडूरा निवासी दामाद भी आरोपी का सहयोग कर रहा था।
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार, सात मार्च को भी आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया, जिसकी जानकारी पीड़िता ने अपनी मां को दी। इस पर पीड़िता ने आरोपी सौतेले बेटे व दामाद के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार आरोपी का रिश्ता तय हो चुका था और बुधवार को (आज) ही उसकी बरात भी जानी थी, लेकिन इससे पहले ही मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
सीओ आशीष प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।