फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Stay free from cold

कड़ाके की ठंड में थम गई जिंदगी की रफ्तार, तापमान 2.2 डिग्री पहुंचा

Thu, 11 Jan 2018 01:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 11 Jan 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
Stay free from cold
काेहरे में लाइट जलाकर गुजरते वाहन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
संपूर्ण जिला ठंड के आगोश में है। बुधवार को सूरज की धूप में भी लोग कंपकंपाते नजर आए। ठंडी हवाओं से सर्दी का प्रकोप बरकरार है। बुधवार दोपहर तक घने कोहरे की चादर ढकी रही। न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन


सर्दी की छुट्टियों के बाद स्कूलों में पहुंचे बच्चों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रात्रि और सुबह-शाम की ठंड लोगों के लिए जानलेवा बनी है। कोहरे और शीतलहर लहर चलने से जनजीवन ठहर गया है। ट्रेनों और बसों की सेवाएं प्रभावित रहने से मुसाफिरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


 मंगलवार की रात में चली सर्द हवाओं से लोग परेशान रहे। दिनभर बर्फीली हवाओं से आम आदमी परेशान दिखाई दिया। दोपहर तक आकाश में कोहरा छाया रहा। ठंड में लोग देर से सोकर उठे। कड़ाके की ठंड में लोग दिन में भी कंपकंपाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम आदमी के लिए दिन में भी दुपहिया वाहन चलाना मुश्किल हो गया। दिन में धूप से कुछ देर के लिए राहत जरूर मिली, लेकिन दिन ढलते ही ठंड का असर फिर गहरा गया। सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। बुधवार को न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में सर्द रात जानलेवा साबित हो रही हैं।

ठंड से कई लोगों की मौत हो चुकी है। सुबह और शाम चल रही सर्द हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है। ठंड का आलम यह था कि गर्म कपड़े पहनने के बाद भी शरीर में सिहरन दौड़ रही है। लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया।

हर चौराहे और तिराहे पर अलाव से राहत मिली। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 15 जनवरी तक ठंड बनी रहेगी। लंबी छुट्टियों के बाद बुधवार से बच्चों के स्कूल खुले। सुबह के समय बच्चों को ठंड में स्कूल जाने में काफी परेशानियां हुई। 


दस से तीन बजे तक खुलेंगे स्कूल 
मुजफ्फरनगर। डीआईओएस मुनेश कुमार ने बताया कि ठंड को देखते हुए कक्षा एक से लेकर 12 तक के सभी स्कूलों का समय दिन में दस बजे से तीन बजे तक का कर दिया गया है। सभी स्कूलों को इस आदेश का पालन करना होगा। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने यह आदेश जारी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed