फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   State Workers' Federation Work Exclusion

राज्य कर्मचारी महासंघ ने किया कार्य बहिष्कार

Wed, 09 Jan 2019 11:51 PM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Wed, 09 Jan 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
State Workers' Federation Work Exclusion
कलक्ट्रेट में धरना देते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
राज्य कर्मचारियों की हड़ताल से दूसरे दिन भी कार्यालयों में ताले लटके रहे। विकास भवन के सभी दफ्तर बंद कर कर्मचारी परिसर में धरने पर डटे रहे। चेतावनी दी है कि यदि उनकी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को अनदेखा किया जाता है तो इसका खामियाजा आने वाले चुनाव में भुगतना होगा। हड़ताल के चलते दो दिन से कार्यालयों में काम नहीं होने से लोग परेशान रहे।  
विज्ञापन


राज्य कर्मचारी महासंघ केंद्रीय आह्वान पर दो दिन से हड़ताल पर है। बुधवार को दूसरे दिन भी विकास भवन के दफ्तरों में काम नहीं हुआ। कर्मचारी दफ्तर बंद कर परिसर में धरना देते रहे। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सरकार को चेताया कि यदि पुरानी पेंशन को बहाल नहीं की गई तो इसका असर आने वाले चुनाव में दिखेगा। राज्य कर्मचारी महासंघ के संयुक्त सचिव रविंद्र नागर, मंत्री कुलदीप शर्मा, सिंचाई विभाग से मंडल सचिव प्रवीण गोयल ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारी का अधिकार है।
विज्ञापन


इसके लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। शिक्षिका राखी और नीतू ने कहा कि पेंशन के लिए आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। कर्मचारी और उनका परिवार व रिश्तेदार नोटा का प्रयोग करेंगे। धरने को अरविंद बालियान, प्राथमिक शिक्षक संघ से हरेंद्र मलिक, हितेश चौधरी, जय गिरि, पवन गिरि, कृष्णपाल,, सिंधू चौहान, अनुज वीर सिंह, बृजराज सिंह, अजीत, संतोष, संजीव लांबा, सुमन, मुनेश चौधरी, शरीफ अहमद, अली नवाज, कबूल सिंह, अरविंद मलिक आदि ने विचार रखे। संचालन महासंघ के जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी ने किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कार्यालयों में नहीं हुआ काम
कर्मचारियों की हड़ताल के कारण दफ्तरों में आने वाले लोगों को निराश लौटना पड़ा। सबसे ज्यादा लोग पेंशन एवं आवास की समस्या को लेकर आए। प्रधानमंत्री आवास के संबंध प्रार्थना पत्र जमा करने आए जमरुद्दीन, फहमीदा और संतोष के आवेदन जमा नहीं हो सके। समाज कल्याण विभाग में वृद्धावस्था पेंशन की समस्या के संबंध में आए मंसूरपुर के यादराम का भी काम नहीं हो सका।  


सातवें वेतन की खामियों को किया जाए दूर
लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन ने पुरानी पेंशन सहित सातवें वेतन आयोग की खामियों को दूर करने तथा आउट सोर्सिंग के पदों पर नियमित नियुक्ति करने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार किया। कार्यालय परिसर में आयोजित धरने को क्षेत्रीय महामंत्री नीरज गुप्ता, यशवीर सिंह पवार, रणवीर सिंह सैनी, अध्यक्ष विनोद त्यागी, विपिन कुमार, देवीचंद, अरविंद कुमार, मुरसलीन, राकेश शर्मा, गोपाल सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed