{"_id":"6129309d8ebc3e79d9776211","slug":"state-s-first-kids-zone-created-in-police-line-muzaffarnagar-news-mrt553647711","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन में बनाया गया प्रदेश का पहला किड्स जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन में बनाया गया प्रदेश का पहला किड्स जोन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव ने जनपद पुलिस को एक और तोहफा देते हुए पुलिस लाइन में सूबे के पहले किड्स जोन की स्थापना कराई है। शुक्रवार को इसका शुभारंभ एडीजी राजीव सभरवाल की मौजूदगी में चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी से कराया गया।
एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा अपने कार्यकाल में लगातार नए प्रयास करते हुए मिथक तोड़ रहे हैं। इसी क्रम में एसएसपी ने अब पुलिस लाइन में सूबे के पहले किड्स जोन की स्थापना कराई है। एसएसपी ने बताया कि किड्स जोन पूरी तरह वातानुकूलित है। यहां दीवारों पर क्रिएटिव पेंटिंग्स कराते हुए मनोरंजन के लिए झूले व खिलौनों की व्यवस्था की गई है। बच्चों के पढ़ने के लिए टेबल-चेयर और क्रिएटिव किताबें भी रखी गईं हैं। इसके साथ ही बच्चों के सोने के लिए बेड और पीने के लिए स्वच्छ पानी की भी व्यवस्था की गई है। यहां आने वाले बच्चों के लिए दो महिला आरक्षियों के साथ ही एक महिला फॉलोवर की भी नियमित ड्यूटी लगाई गई है, जो सुबह दस बजे से रात आठ बजे तक मौजूद रहेंगी।
शुक्रवार को एडीजी राजीव सभरवाल की मौजूदगी में पुलिस विभाग की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कमलेश्वर शर्मा द्वारा किड्स जोन का विधिवत शुभारंभ किया गया। किड्स जोन में पुलिस लाइन में रहने वाले विभागीय परिवारों के छोटे बच्चे आकर खेल और मनोरंजन कर सकेंगे।