फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   State Employees Joint Council support the strike

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का हड़ताल को समर्थन

Sat, 04 Dec 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
State Employees Joint Council support the strike
मुजफ्फरनगर। सीएमओ कार्यालय में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। धरने में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने धरने में पहुंचकर स्वास्थ्य संविदा कर्मचारियों का समर्थन दिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मियों ने अपनी सात सूत्रीय मांगें पूरी न होने पर हड़ताल की हुई है। धरने में सम्मलित समस्त कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को मनवाने तक धरना जारी रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारियों की संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष रविंद्र नागर ने कहा कि यदि किसी भी कर्मचारी के विरुद्ध कोई भी कार्यवाही की गई तो जनपद के प्रत्येक कर्मचारी हड़ताल पर होंगे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री कुलदीप सिंह ने कहा कि हमारा संघ स्वास्थ्य संविदा कर्मचारियों के साथ है तथा स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी की प्रत्येक मांग जायज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के डॉ. सचिन जैन ने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी-अपनी मांगों पर सहमति के बाद ही धरना समाप्त करेंगे। उन्होंने धरने पर आने वाले सभी कर्मचारियों को आभार व्यक्त किया।

धरने में डॉ. फैसल सिद्दीकी, डॉ. राहुल, मणीकांत त्यागी, डॉ. देवेंद्र, डॉ. वेद सिंह, निर्मला, सपना, पूर्णिमा, रूबी, गुड्डी, रचना, सुनीता, कविता, सीएचओ मयंक, दिलनवाज, शहनवाज, नीतू नर्स आदि स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed