फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Starving and thirsty players kept waiting for the Prime Minister to leave in the parking lot.

पार्किंग में भूखे-प्यासे प्रधानमंत्री के जाने का इंतजार करते रहे खिलाड़ी

Mon, 03 Jan 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Starving and thirsty players kept waiting for the Prime Minister to leave in the parking lot.
मुजफ्फरनगर। मेजर ध्यानचंद खेल यूनिवर्सिटी के शिलान्यास समारोह में शामिल होने के लिए खिलाड़ी कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच सके। करीब सात किमी दूर बनाई गई पार्किंग से खिलाड़ियों ने पैदल जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पार्किंग में खड़ी बसों में ही खिलाड़ी कार्यक्रम के समाप्त होने का इंतजार करते रहे। प्रधानमंत्री के जाने के बाद बसों से ही अपने घर वापस लौट गए।
विज्ञापन

जिले के 937 खिलाड़ियों को बसों के माध्यम से सलावा ले जाना था। सदर ब्लॉक में द्रोणाचार्य अवार्डी जगमिंद्र सिंह ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पांच बसों का काफिला खिलाड़ियों को लेकर सलावा के लिए रवाना हुए। बसें रास्ते में जाम में फंस गई। चालक भी रास्ता भूल गए। किसी तरह बसें पार्किंग तक पहुंची। यहां खिलाड़ियों को बताया गया कि सात किमी पैदल चलना है। खिलाड़ियों ने बसों से उतरने से ही इनकार कर दिया। खेल विभाग ने खिलाड़ियों को मनाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद सब अपनी-अपनी बसों में बैठे रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जाने के बाद खिलाड़ी वापस रवाना हुए। जिला क्रीडाधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि जाम में फंस गए थे। खिलाड़ी पार्किंग तक ही पहुंच सके। कार्यक्रम स्थल पर नहीं जा सके। खिलाड़ियों ने दूर पैदल चलने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed