{"_id":"6825e2e33d4143662f011d79","slug":"stadium-team-defeated-vasundhara-builder-by-10-wickets-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-145685-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: स्टेडियम की टीम ने वसुंधरा बिल्डर को 10 विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: स्टेडियम की टीम ने वसुंधरा बिल्डर को 10 विकेट से हराया
विज्ञापन
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। अंडर-19 आयु वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में स्टेडियम की टीम ने वसुंधरा बिल्डर को 10 विकेट से हराया। रितिक अरोड़ा ने ताबड़तोड़ 80 और वैभव त्यागी ने 50 रनों का योगदान दिया।
मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा रही अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल स्टेडियम में खेला गया। वसुंधरा बिल्डर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया। पूरी टीम 147 रन बनाकर आउट हो गई। ऋतिक राणा ने सर्वाधिक 31 रनों का योगदान दिया। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम की ओर से आदित्य ने चार और वैभव त्यागी ने दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने बिना कोई विकेट खोए इस आसन से लक्ष्य को 11 ओवर में ही प्राप्त कर लिया।
वैभव त्यागी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायर अरशद और आदिल जैदी रहे। स्कोरर पलक शर्मा रहीं। मैन ऑफ द सीरीज वैभव त्यागी, बेस्ट बेस्टमैन हिमेश, बेस्ट बॉलर आदित्य रहे।
विज्ञापन
अंडर-16 ग्रुप में चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने पुलिस लाइन स्पोर्ट्स स्टेडियम को फाइनल में हराया था। इस टूर्नामेंट में करण को बेस्ट बैट्समैन, वंश को बेस्ट बॉलर और आदित्य को मैन ऑफ द सीरीज दिया गया।
मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र यादव रहे। एमसीए सचिव मनोज पुंडीर, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा और संयुक्त सचिव ओमदेव, विकास राठी और रोहित चौधरी, रोहन त्यागी, कुमार गौरव सिद्धार्थ, अरशद, आदिल जैदी मौजूद रहे।