{"_id":"6485e0e0a9672922470ec2f6","slug":"st-xaviers-cricket-academy-won-the-tournament-title-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-1624-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सेंट जेवियर्स क्रिकेट एकेडमी ने जीता टूर्नामेंट का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सेंट जेवियर्स क्रिकेट एकेडमी ने जीता टूर्नामेंट का खिताब
विज्ञापन
पुलिस क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रथम अंडर 14 क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। पुलिस क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रथम अंडर 14 क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। फाइनल मैच में सेंट जेवियर्स क्रिकेट एकेडमी मीरापुर ने पीसीए क्रिकेट एकेडमी को 22 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया।
सचिव गौरव सिद्धार्थ ने बताया कि मीरापुर एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। अयान ने 68, देव ने 21 और प्रिंस ने 14 रन बनाएं। पीसीए के गेंदबाज सार्थक और सरूर को तीन-तीन विकेट व कैफ को दो विकेट मिले। जवाब में पीसीए की टीम 123 रन ही बना सकी। मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए देवांश ने तीन विकेट लिए।
टूर्नामेंट के बेस्ट बॉलर मीरापुर के अजय और बेस्ट बल्लेबाज अयान रहे। मैन ऑफ द सीरीज पीसी एकेडमी के हर्षित वर्मा रहे। अंपायरिंग शादाब सैफी, यश धवन और स्कोरिंग युवराज ने की। समापन समारोह पर मुख्य अतिथि प्रतिसार निरीक्षक मोहम्मद नदीम, मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर, विश्वजीत सिंह, विकास राठी, राजेश राणा, आशुतोष, अवधेश शर्मा और विवेक सरोही आदि मौजूद रहे।