फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   St Xavier's team beat Meerapur by five wickets

सेंट जेवियर्स टीम ने मीरापुर को पांच विकेट से हराया

Sun, 27 Sep 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
St Xavier's team beat Meerapur by five wickets
सेंट जेवियर्स टीम ने मीरापुर को पांच विकेट से हराया
विज्ञापन

मीरापुर। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में सेंट जेवियर्स क्रिकेट एकेडमी मीरापुर ने जूनियर क्लासिक मीरापुर को पांच विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।

कस्बे के सेंट जेवियर्स में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि हाजी महबूब आलम रहे। इस दौरान मीरापुर की जूनियर क्लासिक क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 87 रन पर आउट हो गई। सेंट जेवियर्स की तरफ से मुकुल ने चार, अक्षय ने दो व कप्तान चाणक्य व सुमित ने एक-एक विकेट लिया। जूनियर क्लासिक क्रिकेट क्लब की तरफ से परमीत 28 रन, शादान 15 रन व पंकज ने 12 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए सेंट जेवियर्स ने 18वें ओवर में 88 रन बनाकर यह टूर्नामेंट जीत लिया। सेंट जेवियर्स की ओर से मुकुल नाबाद 24 रन, सक्षम नाबाद 16 रन, युवराज ने 14 रन बनाए। 24 रन व 4 विकेट लेने वाले मैन ऑफ द मैच ऑल राउंडर मुकुल रहे। टूर्नामेंट में विजेता टीम को पुरस्कार वितरण कैथौड़ा हाजी महबूब आलम व सेंट जेवियर्स की प्रधानाचार्या नीना पांडे द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। संचालन कोच डॉक्टर इरशाद सैफी ने किया। मैच के अंपायर अमन व जोंटी तथा थर्ड अंपायर अमजद रहे। इस दौरान तारिक खान, अशोक कुमार, प्रशांत कुमार, मुन्ना माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed