फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SSP inspected Uttarakhand border

एसएसपी ने किया उत्तराखंड सीमा का निरीक्षण

Sun, 16 Jan 2022 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
SSP inspected Uttarakhand border
मुजफ्फरनगर हरिद्वार जनपद की सीमा पर चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के लिए निरीक्षण करने पहुंचे एसएसप - फोटो : MUZAFFARNAGAR
एसएसपी ने किया उत्तराखंड सीमा का निरीक्षण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विधान सभा चुनाव शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस अधिकारी दिन रात मशक्कत करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को एसएसपी ने नामांकन स्थल पर पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उत्तराखंड सीमा पर जनपद की सीमा भूराहेड़ी पुलिस चौकी पहुंच कर निरीक्षण किया।
विधान सभा चुनाव के मद्देनजर एसएसपी अभिषेक यादव ने शनिवार सुबह कचहरी परिसर नामांकन स्थल पहुंच कर निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस बल को ब्रीफ किया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइड लाइन की जानकारी दी और उसका पालन करने के निर्देश दिए। कहा कि नामांकन के लिए आने वाले सभी प्रत्याशियों को चेकिंग के बाद ही अंदर जाने दिया जाए। मास्क लगाना सभी के लिए अनिवार्य है। किसी भी सूरत में भीड़ इकट्ठी न होने पाए।
विज्ञापन

प्रत्याशी के समर्थकों को निश्चित दूरी पर रोकें। दोपहर बाद एसएसपी ने जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए उत्तराखंड-मुजफ्फरनगर सीमा (भूराहेड़ी चेक पोस्ट) का निरीक्षण किया। चुनाव के दौरान अवैध शराब, शस्त्र व मादक पदार्थ की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस बल को सतर्क रहने को कहा। वाहनों की बैरियर लगाकर सघनता से चेकिंग करने के पश्चात ही आगे भेजा जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना कर्फ्यू का शत-प्रतिशत पालन कराया जाए। गाइडलाइन का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed