फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SSP inspected the police line

Muzaffarnagar News: एसएसपी ने किया पुलिस लाइन का निरीक्षण

Fri, 06 Jan 2023 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
SSP inspected the police line
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसएसपी विनीत जायसवाल ने शुक्रवार दोपहर पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, बैरक व मैस की व्यवस्था का जायजा लिया। सीसीटीवी के दिशा और दशा दोनों सही करने के आदेश दिए।
एसएसपी विनीत जायसवाल ने पुलिस लाइन में होने वाली परेड को देखा। इसके बादपुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया। क्वार्टर गार्द पर तैनात पुलिस कर्मियों ने सलामी दी। शस्त्रागार में शस्त्रों के रखरखाव, आदान-प्रदान रजिस्टर सहित अन्य कार्य देखे। सीसीटीवी कैमरे सही करने को कहा। शस्त्रागार में रखे राजकीय हथियारों के रख-रखाव में सुधार करने को कहा। मेस की व्यवस्था को देख कर भोजन की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

इसके बाद बैरकों का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों से कुशलता की जानकारी ली और उनकी समस्याओं को जाना। बैरक में रहने वाले सभी पुलिसकर्मियों को अपने आस-पास साफ-सफाई रखने, ठंड से बचाव रखने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान आरआई मोहम्मद नदीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed