फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SSP conducts annual inspection of Mandi Kotwali

Muzaffarnagar News: एसएसपी ने किया मंडी कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण

Wed, 29 Mar 2023 05:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 05:26 PM IST
विज्ञापन
SSP conducts annual inspection of Mandi Kotwali
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसएसपी संजीव सुमन ने नई मंडी कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने कोतवाली के सभी रजिस्टर देखें और मुकदमों के बारे में जानकारी ली। वर्ष 2019 में कोतवाली के पुराने भवन की नीलामी के बाद की कार्रवाई की प्रगति की जानकारी ली। नया भवन बनवाने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने सबसे पहले महिला हेल्प डेस्क देखी। उन्होंने निर्देश दिए कि पीडि़ता का पूरा विवरण रजिस्टर में लिखा जाएं। कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पहरा, कम्प्यूटर कक्ष, विवेचक कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, शौचालय, स्नानघर, मेस, स्वच्छ पानी की उपलब्धता को भी देखा। मालखाने में रखे शस्त्रों की साफ सफाई व रख रखाव का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने रजिस्टरों में दर्ज किए मामलों, टॉप-10 व हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई, निगरानी और सत्यापन के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों की बीट बुकों को देखा। लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ मंडी हिमांशु गौरव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed