{"_id":"58066e0d4f1c1b434b702f41","slug":"ssp-change","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी के बाद तीनों एसपी के भी तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी के बाद तीनों एसपी के भी तबादले
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 19 Oct 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर(ब्यूरो)। प्रदेश स्तर पर किए गए एसपी के तबादलों में मुजफ्फरनगर के तीनों एसपी बदल दिए गए हैं, जिसमें तीन माह से खाली चल रहे एसपी सिटी के पद पर नई तैनाती कर दी गई है। दो दिन पूर्व ही जिले के एसएसपी बदले गए हैं, अचानक इस तरह से तीन बड़े अधिकारियों के ट्रांसफर से
जिले की पुलिसिंग प्रभावित हो सकती है। दो दिन पहले ही जिले के कप्तान बबलू कुमार ने चार्ज संभाला है।
दो दिन पूर्व जिले में तैनात रहे एसएसपी दीपक कुमार के गाजियाबाद चले जाने पर मथुरा से बबलू कुमार को मुजफ्फरनगर का एसएसपी बनाकर भेजा गया है। संवेदनशील जिले को कुमार अभी पूरी तरह समझ भी नहीं पाए थे कि उनके तीनों अधीनस्थों का दूसरे जिलों में तबादला कर दिया गया है।
मंगलवार रात शासन ने एसपी देहात के पद पर तैनात राकेश जौली को एसपी सिटी कानपुर बना दिया है। एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता सेनानायक 9वीं वाहिनी पीएससी मुरादाबाद भेजे गए हैं। एसपी ट्रैफिक विनोद पांडे की नियुक्ति एसपी गोंडा के पद पर की गई है।
विज्ञापन
तीनों के बदले में एसपी क्राइम के पद पर गाजियाबाद से राकेश पांडे को भेजा गया है। एसपी ट्रैफिक के लिए शाहजहांपुर से डॉ कृष्ण गोपाल आए हैं। उधर,कई माह से खाली पड़े एसपी सिटी के पद पर आगरा से राजेश कुमार सिंह को भेजा गया है।