{"_id":"5f89ed1b8ebc3e9b881757dd","slug":"ssi-s-viral-video-muzaffarnagar-news-mrt506539116","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसआई की वायरल वीडियो से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसआई की वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली के एसएसआई मनोज यादव का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वे ट्रैक्टर चोरी के एक मामले में 40-40 हजार रुपये लेनदेन की बात करते नजर आ रहे हैं। हालांकि अफसरों ने इसे दो पक्षों के बीच समझौता होने के बाद की वीडियो करार दिया है।
बुढ़ाना कोतवाली के एसएसआई मनोज यादव के सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में वे एक कमरे में बैठे नजर आ रहे हैं, जहां कुछ ग्रामीण भी कुर्सियों पर बैठे हुए हैं। शुरूआती बातचीत के बाद एसएसआई सामने बैठे ग्रामीणों से वार्ता करते हुए ट्रैक्टर चोरी के एक मामले का जिक्र करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही एसएसआई ग्रामीणों से 40-40 हजार रुपये की बात करते हुए रुपये मिलने पर मुकदमे में एफआर लगाने अथवा कोर्ट में चार्जशीट लगाने की बात भी कहते नजर आ रहे हैं। उक्त वीडियो वायरल होने के साथ ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया।
एक ओर जहां एसएसपी अभिषेक यादव ने मामले में जांच कराए जाने की बात कही है, वहीं बुढ़ाना कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर एमएस गिल का कहना है कि वीडियो क्लिप को दूसरे एंगल से वायरल किया गया है। दरअसल, मामला ट्रैक्टर चोरी का है, जिसकी विवेचना एसएसआई कर रहे हैं। इसमें दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है, लेकिन एक पक्ष द्वारा तय हुए समझौते के तहत मिलने वाली रकम को लेकर बात कर रहा है। इसमें एसएसआई उन्हें रुपये मिलने की जानकारी देनेेे की बात कर रहे हैं, ताकि मुकदमे में एफआर लगाई जा सके। इसके अलावा, पीड़ित को रुपये न मिलने पर उसमें चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करने की बात कही जा रही है।