फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Srimad Bhagavatam is the giver of salvation

Muzaffarnagar News: मोक्ष दायिनी है श्रीमद्भागवतकथा

Sat, 24 Jun 2023 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Srimad Bhagavatam is the giver of salvation
खतौली में श्रीकृष्ण संकीर्तन भवन से निकाली गई कलश यात्रा में भजनों पर नृत्य करती महिलाएं
खतौली। कथा व्यास सुशील पुरोहित वेदपाठी ने कहा कि श्रीमद्भागवतकथा मोक्ष दायिनी है। इसके श्रवण मात्र से ही मनुष्य भवसागर को पार हो जाता है। श्रीकृष्ण संकीर्तन भवन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन कथा व्यास ने मंगलाचरण कर श्रीमद्भागवत का गुणगान किया। कथा व्यास ने पांच प्रकार के महापापियों का उल्लेख किया। इससे पहले सुबह मंदिर से कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा बड़ा बाजार, इंदिरा मूर्ति, जीटी रोड, घंटाघर होते हुए मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। मुख्य यजमान दिनेश कुमार गुप्ता रहे। कथा में मुख्य रूप से भावेश गुप्ता, रितेश गुप्ता, पंकज भटनागर, मुकेश अग्रवाल, कुलदीप शर्मा, मनोज अग्रवाल, मुकेश तायल , बिट्टू शर्मा, संजीव मिश्रा, दीपक, रवि, कन्हैया मित्तल, अरविंद वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed