फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sri Akhand Path Sahib concludes today, tomorrow will be Nagar Kirtan

श्री अखंड पाठ साहिब का समापन आज, कल निकलेगा नगर कीर्तन

Sat, 05 Mar 2022 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Sri Akhand Path Sahib concludes today, tomorrow will be Nagar Kirtan
पनियाली कासिमपुर के गुरूद्वारा साहिब में लंगर तैयार करती श्रद्धालु महिलाएं - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। गुरु हरगोबिंद साहिब की चरण स्पर्श प्राप्त भूमि पनियाली कासिमपुर के गुरुद्वारा साहिब में वार्षिक सालाना समागम के दूसरे दिन श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ प्रारंभ हो गए। इसी कड़ी में रविवार को कीर्तन दरबार सजेगा, जबकि 7 मार्च को नगर कीर्तन निकाला जाएगा।
विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब के सेवादार बाबा रणजीत सिंह ने बताया कि संवत 1680 फाल्गुन में बाबा अलमस्त सिंह नानकमता (पीलीभीत) जाते समय 6 वें पातशाह गुरु हरगोबिंद साहिब यहां पर ठहरे थे। गदरी बाबों ने इस स्थान की खोज कर 1914 में यहां पर गुरुद्वारा साहिब की इमारत का निर्माण शुरू कराया जो 1917 में पूर्ण हुआ। संत बाबा अकाल पुरख सिंह ने 20 वर्षों तक इस स्थान पर सेवा की। 1970 को वह परलोक गमन कर गए। तभी से उनकी बरसी पर प्रत्येक वर्ष यहां सालाना समागम आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया कि 6 मार्च को पाठ की समाप्ति उपरांत निशान साहिब के चोले की सेवा व महान कीर्तन दरबार सजेगा। 7 मार्च को कीर्तन दरबार उपरांत महान नगर कीर्तन निकाला जाएगा। कीर्तन दरबार में पंथ प्रसिद्ध रागी जत्थे गुरवाणी का गायन कर संगतों को निहाल करेंगे। इस मौके पर जरनैल सिंह, रविंद्र सिंह जवांधा, हरजीत सिंह जवांधा, राजपाल सिंह, अमरदीप सिंह जवांधा, कुलजिंदर सिंह, जसपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह, प्रधान पवित्र सिंह, कंवरपाल सिंह, रामबीर सिंह, राजेंद्र सिंह, अजब सिंह, हरविंदर सिंह, ग्राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed