फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Spring Festival celebrated in schools

स्कूलों में वसंतोत्सव की रही धूम

Thu, 30 Jan 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Spring Festival celebrated in schools
स्कूलों में वसंतोत्सव की रही धूम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के स्कूलों में वसंतोत्सव की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने पीले वस्त्र पहनकर रंगी बिरंगी पतंग का आनंद लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया।
नईमंडी स्थित किडजी स्कूल में वसंत पंचमी की धूम मची। छह ऋतुओं में वसंत का महत्व सबसे अलग है। वसंत चारो ओर हरियाली, खुशहाली, फुलवारी के रंगों की छटा बिखेरता है। वसंत पंचमी को लेकर स्कूल में मॉ सरस्वती की पूजा हुई। किडजी स्कूल में हवन, दीप, पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न कविताओं का गायन किया व नृत्य प्रस्तुत किए। विद्यालय की डायरेक्टर चारु भारद्वाज ने हवन पूजन में बच्चों के साथ भाग लिया एवं हवन में आहुतियां दी। प्रिंसिपल शालिनी जैन ने बच्चों को तिलक लगा कर उनसे हवन सामग्री अर्पित कराई।
विज्ञापन

नई मंडी स्थित आइडियल किड्स प्रीप्रेटरी स्कूल में वसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। निदेशक पीके जैन ने कहा कि वसंत ऋतु का आगमन होते ही कोहरा छटना शुरू हो जाता है। बच्चों ने सरस्वती वंदना के बाद रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति से सभी के मन में वसंत की उमंग का संचार किया। पीले रंग की वेशभूषा में अलंकृत बच्चे प्रकृति में वसंत ऋतु के आगमन का संकेत कर रहे थे। इंचार्ज नीता अग्रवाल ने बच्चों को वसंत का परिचय कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दून वैली के प्रांगण में वसंतोत्सव का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। स्कूल की ब्रांच हेड रीटा गोयल व समस्त स्टाफ ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विद्या की देवी सरस्वती की अर्चना की। सभी बच्चों ने पीले रंग की वेशभूषा धारण कर पीले रंग के पुष्प अर्पित करते हुए मां सरस्वती की वंदना की तथा कुछ बच्चों ने अपनी खुद की लिखी हुई कहानी व कविताओं की पुस्तिकाओं को स्कूल में प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्या सीमा शर्मा ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed