फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Spring Dale's great performance in Football Cluster Championship

Muzaffarnagar News: फुटबॉल चैंपियनशिप में स्प्रिंग डेल स्कूल की टीम 8-0 से जीती

Sun, 11 Dec 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Spring Dale's great performance in Football Cluster Championship
ग्लोबल नॉलेज पार्क में आयोजित फुटबॉल चैंपियनशिप के तीसरे दिन की विजेता स्प्रिंग डेल स्कूल की टी? - फोटो : DEVBAND
देवबंद। ग्लोबल नॉलेज पार्क में चल रही सीबीएसई फुटबाल कलस्टर चैंपियनशिप (नॉर्थ जोन) के तीसरे दिन स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीमों को शिकस्त दी। इस दौरान विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंद्वी टीमों को कड़ी टक्कर दी।
विज्ञापन

सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे-59 पर स्थित ग्लोबल नॉलेज पार्क में आयोजित फुटबाल चैंपियनशिप में रविवार को स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल की टीम ने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिद्वंदी टीम को 7-0 से मात दी। टीम के खिलाड़ी बड़े ही फुर्तीले अंदाज में खेले। खिलाड़ी महमूद, अब्दुल्ला साद, अली, अब्दुल रज्जाक, उसैद आदि ने शानदार गोल किए। जबकि अबूजर और महमूद ने पेनल्टी शूटआउट किए। खिलाड़ी अंसार, शिराज आतिफ, अरमान, अनस, आगाज, अयान, साकिब, अजहद, उमर, अली अहमद, श्रेष्ठ, तैयब आदि ने बेहतरीन डिफेंस किया।
विज्ञापन

स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल की टीम का दूसरा मैच अमरोहा के स्कूल स्टेप-टू-सक्सेस के साथ हुआ। जिसमें टीम ने 8-0 से दूसरी टीम को मात देते हुए जबरदस्त जीत हासिल की। फुटबाल क्लस्टर के आयोजन सचिव नवेद हाशमी ने टीम के कोच मोहम्मद अकरम (इंटरनेशनल प्लेयर) व पीटीआई मोहम्मद नईम और प्रवेश पंवार को बधाई दी। विद्यालय चेयरमैन व को-चेयरमैन साद सिद्दीकी और अहमद सिद्दीकी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इसमें मलिक मोअज्जम, डॉ. बहरुल इस्लाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed