फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sportspersons honored on Sports Day

Muzaffarnagar News: खेल दिवस पर खिलाडि़यों का सम्मान किया

Tue, 29 Aug 2023 08:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 08:26 PM IST
विज्ञापन
Sportspersons honored on Sports Day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर का प्रथम खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजित हुआ।
शुभारंभ पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर हृदय शंकर सिंह ने कहा कि हमारी शिक्षा कौशल विकास से जुड़ी होनी चाहिए। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर नरेश मलिक ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। आस्था पाहवा बॉक्सिंग को 41 हजार रुपये, विकास कुमार शूटिंग को 31 हजार रुपये, युवीका तोमर शूटिंग को 31 हजार, वैभव चौहान एथलेटिक्स को 31 हजार, लविश शर्मा एथलेटिक को 21 हजार, अनुज कुमार वेट लिफ्टिंग को 21 हजार, कनिष्का बॉक्सिंग को 11 हजार, नेहा शूटिंग को 11 हजार दिए गए। इसके अलावा स्मृति चिह्न, ट्रैकसूट, नकद पुरस्कार और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।




पूर्व विधायक उमेश मलिक ने अपने अनुभव साझा किए। विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक व विवि के कुल गीत के रचयिता सिद्धांत शंकर त्रिपाठी, विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव डॉ संदीप गुप्ता ने पुरस्कृत खिलाड़ियों को बधाई दी। संचालन डॉ निधि लूथरा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed