फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   sports news

Muzaffarnagar News: कबड्डी मैच में काकड़ा की टीम ने मारी बाजी

Mon, 19 Jan 2026 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
sports news
शाहपुर। गांव रसूलपुर जाटान में आयोजित बालिका सद्भावना कबड्डी मैच में काकड़ा की टीम ने रसूलपुर जाटान की टीम को छह अंकों से हराया।
विज्ञापन

गांव रसूलपुर जाटान स्थित किसान कबड्डी क्लब के कोच सुनील कुमार ने बताया कि मैदान पर गांव रसूलपुर जाटान व गांव काकड़ा की बालिका कबड्डी टीमों के बीच आयोजित बालिका कबड्डी सद्भावना मैच का शुभारंभ सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक नरेश पाल सिंह ने किया।
उन्होंने बताया कि दोनों कबड्डी टीमों के बीच आयोजित सद्भावना मैच में दोनो टीमों की खिलाड़ियों ने अपना दमदार प्रदर्शन किया । सद्भावना कबड्डी मैच में काकड़ा की टीम ने 42 अंक प्राप्त करते हुए रसूलपुर जाटान की टीम को मात्र छह अंकों से हराया ।
विज्ञापन

कोच ने बताया कि गांव काकड़ा की कबड्डी खिलाड़ी शिवानी बेस्ट राइट कॉर्नर, सोनम बेस्ट लेफ्ट कॉर्नर, जैनसी बेस्ट रेडर रहीं। इसके अलावा गांव रसूलपुर जाटान की आरजू बेस्ट लेफ्ट कवर, वंशिका बेस्ट राइट कवर व मनीषा बेस्ट राइट कॉर्नर खिलाड़ी रहीं। उन्होंने बताया कि क्लब की खिलाड़ी रिया हिमाचल प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की विद्यालयी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही हैं, जबकि अंजलि बनारस में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के सीनियर कैंप में प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दिसंबर माह में कबड्डी खिलाड़ी आरजू व वर्षा राष्ट्रीय स्तर की जूनियर स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में अपना दम खम दिखाया था। इस दौरान कबड्डी कोच महिपाल सिंह, नरेंद्र रघुवंशी, जुगत राम व पुष्पेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed