फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sports leads to physical and mental development: Tikait

खेलों से होता है शारीरिक और मानसिक विकास : टिकैत

Sun, 21 May 2023 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Sports leads to physical and mental development: Tikait
अमरनायक स्पोर्ट्स एकेडमी में दो दिवसीय दंगल का शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि खेलों से मानसिक और शारीरिक विकास होता है। खेलों के माध्यम से खिलाड़ी समाज को प्रेरणा देते हैं ।
राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में स्थित अमरनायक स्पोर्ट्स एकेडमी में कॉलेज अध्यक्ष राहुल बालियान और जितेंद्र बालियान प्रधान की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित दो दिवसीय दंगल का शुभारंभ भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत ने किया। उन्होंने अपील की कि क्षेत्र के पहलवान राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवानों से प्रेरणा लेकर कड़ी मेहनत कर समाज और देश का नाम रोशन करें ।
विज्ञापन

दंगल के संयोजक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के अध्यक्ष सत्येंद्र बालियान और कुटबी के ग्राम प्रधान विश्वेंद्र बालियान, आयोजक गन्ना समिति मंसूरपुर के चेयरमैन अरुण बालियान ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। दंगल के पहले दिन पूर्व राज्यमंत्री मुकेश चौधरी, नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी अकरम कुरैशी, जिला पंचायत सदस्य अमीर कासिम, सलीम चौधरी, विपिन बालियान, पदम राठी, विनोद पहलवान, मुर्सलीन राइन, विकास कुमार, पुष्पेंद्र बालियान, वीरेंद्र सिंह, सतीश तोमर, नीटू दुल्हेरा, राजीव बालियान, कुलदीप सिंह, युधिष्ठिर पहलवान आदि मौजूद रहे। दंगल का संचालन भूपति आर्य ने किया। निर्णायकों की भूमिका नीटू और प्रवीण कोच ने निभाई ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहलवानों ने दिखाया दमखम
पहली कुश्ती गढ़ी बहादुरपुर के पहलवान वंश और भुम्मा के पहलवान शुभ के बीच हुई, जो बराबरी पर छूटी। इसके अलावा यश बिजनौर व दक्ष भुममा, वेदांत शाहपुर व समीर दाहा, वंशिका बसेड़ा व दीपाली शाहपुर के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी। 2100 रुपये की इनामी कुश्ती में देवांश शाहपुर ने अरविंद नजीबाबाद को चित कर दिया। 11 हजार रुपये की इनामी कुश्ती में उत्तम दाहा ने अमित रोहतक को हराया। रविवार भी दंगल होगा।

इन्होंने बढ़ाया उत्साह
दंगल में अर्जुन अवॉर्डी सुनील राणा, भारत केसरी पहलवान विक्रांत उर्फ विक्की, राष्ट्रीय पहलवान कालिया नोएडा आदि ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed