फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Spent the night in the Collectorate, protest continued on the second day also

Muzaffarnagar News: कलक्ट्रेट में ही गुजारी रात, दूसरे दिन भी धरना जारी

Sat, 15 Jun 2024 03:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Spent the night in the Collectorate, protest continued on the second day also
मुजफ्फरनगर। हिंदू संघर्ष समिति की ओर से अंकुर राणा के समर्थन में चल रहा धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में ही रात गुजारी। शुक्रवार को भी धरना निरंतर जारी रखने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


युवा हिंदू नेता अंकुर राणा पर की गई गई जिला बदर की कार्रवाई से नाराज हिंदू संघर्ष समिति ने बृहस्पतिवार को अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। शुक्रवार को धरने को समर्थन देने के लिए सांसद हरेंद्र मलिक भी कलेक्ट्रेट में पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई निंदनीय है।
विज्ञापन


इस कार्रवाई से क्षत्रीय समाज के साथ-साथ सर्व समाज में बेहद नाराजगी व्याप्त है। इनके अलावा भारतीय किसान मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष दीपक सोम भी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यदि अंकुर राणा पर की गई जिला बदर की कार्रवाई 20 जून तक खत्म नहीं हो जाती है, तो कलक्ट्रेट में महापंचायत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पंवार साधु ने भी चेताया है कि यदि 20 तारीख तक प्रशासन ने गलती स्वीकार करके अंकुर राणा पर की गई कार्रवाई को खत्म नहीं किया तो महापंचायत कर प्रशासन को जवाब दिया जाएगा।


इस मौके पर विक्रांत पुंडीर, यश प्रताप, सूरज राणा, अंजेश गुर्जर, विपिन राणा, राकेश पुंडीर, सुशील, शिवकुमार, आदित्य चौहान, भानु, मयंक पुंडीर, विजय पुंडीर, विशाल सिंह, अयान चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed