फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Speed up the process of linking voter ID card with Aadhaar

मतदाता पहचान पत्र को आधार से लिंक करने का कार्य तेज

Thu, 18 Aug 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Speed up the process of linking voter ID card with Aadhaar
मुजफ्फरनगर। चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले में मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। एक अगस्त से शुरू हुए अभियान में अब तक 2.89 लाख मतदाता आवेदन कर चुके हैं। अब इस अभियान में 21 अगस्त को विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत हर बूथ पर बीएलओ पहुंचेंगे। मतदाताओं से आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से लिंक करने के अभियान में लगातार तेजी लाई जा रही है। जिले में अब तक दो लाख 89 हजार वोटर आवेदन कर चुके हैं। एक अगस्त से अभियान चल रहा है। प्रतिदिन आवेदन करने वालों की संख्या बढ़ रही है। 21 अगस्त को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दिन जिले के सभी 2259 बूथों पर बीएलओ पहुंचेंगे और मतदाता से सीधे आवेदन लेंगे। जो आवेदन आ रहे है, उन सबकों को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है। अभी केवल आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। आयोग ने पहचान पत्र से लिंक करने का कार्य अभी प्रारंभ नहीं किया है। आयोग पहले केवल आवेदन ही एकत्र कर रहा है।
विज्ञापन

जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि आम जनता में वोटर कार्ड को आधार से लिंक कराने को लेकर जागरूकता आ रही है। लोग सीधे तहसीलों और वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर रहे है। विशेष अभियान में बीएलओ के माध्यम से भी आवेदन आ रहे हैं। इस माह के अंत तक आवेदन करने वाली की संख्या पांच लाख तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed