{"_id":"63a0ac7c59018e2a954a46c8","slug":"speed-of-vehicles-stopped-due-to-fog-shalimar-reached-one-and-a-half-hour-late-muzaffarnagar-news-mrt6184337135","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कोहरे के कारण थमी वाहनों की रफ्तार, डेढ़ घंटे देरी से पहुंची शालीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कोहरे के कारण थमी वाहनों की रफ्तार, डेढ़ घंटे देरी से पहुंची शालीमार
विज्ञापन
नगर में सुबह फैले कोहरे में गंतव्य को जाते वाहन।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। मौसम लगातार बदल रहा है। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। वाहन रेंगकर गुजरे। हवा की गुणवत्ता का स्तर पर भी बेहद खराब स्तर पर रहा। कोहरे के कारण शालीमार एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे लेट रही। कालका से दिल्ली जाने वाले पैसेंजर ट्रेन रद्द रही।
सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई, लेकिन ठंडक बरकरार है। सुबह कोहरे के कारण दिल्ली-देहरादून और पानीपत-खटीमा मार्ग समेत अन्य सडक़ों पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही। देर तक कोहरा छाया रहा, जिससे वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। उधर, एक्यूआई 284 रिकॉर्ड की गई है। हवा की गुणवत्ता खराब होने से लोगों की चिंता बढ़ रही है। उधर, शालीमार एक्सप्रेस के रेलवे स्टेशन पर देरी से पहुंची, जिससे यात्रियों को मुश्किलें उठानी पड़ी।
कब कितना रहा जिले का तापमान
तिथि अधिकतम तापमान
19 दिसंबर 23.2 डिग्री
18 दिसंबर 21.4 डिग्री
17 दिसंबर 21.8 डिग्री
16 दिसंबर 22.0 डिग्री
15 दिसंबर 22.4 डिग्री
बिगड़ गई है जिले में हवा की सेहत
तिथि एक्यूआई
19 दिसंबर 284
18 दिसंबर 336
17 दिसंबर 399
16 दिसंबर 343
15 दिसंबर 265
सांस के रोगियों के लिए बढ़ी मुश्किल
सुबह कोहरा और इसके बाद हवा की खराब गुणवत्ता सांस के रोगियों की मुश्किलें बढ़ा रही है। डॉक्टरों ने रोगियों को सुबह-शाम की सैर पर नहीं निकलने का सुझाव दिया है। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार का कहना है कि सांस के रोगियों को खराब हवा के समय घर से निकलने से बचना चाहिए। मॉस्क का प्रयोग करें। नेत्र रोगों से बचाव के लिए चश्मे का प्रयोग भी किया जा सकता है।