फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Speed of highway construction slow in Jansath, drain construction becomes problem

Muzaffarnagar News: जानसठ - हाईवे निर्माण की गति धीमी, नाला निर्माण मुसीबत बना

Fri, 08 Sep 2023 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 08 Sep 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Speed of highway construction slow in Jansath, drain construction becomes problem
जानसठ में पानीपत खटीमा हाईवे के नाला निर्माण का काम शुरू
- नाले की खोदाई के कारण दुकानदारों और मकान स्वामियों की आवाजाही बंद
विज्ञापन

(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। पानीपत-खटीमा हाईवे का निर्माण धीमी गति से चल रहा है। कस्बे में हाईवे के दोनों ओर हाईवे नाले का निर्माण किया जा रहा है। यह दुकानदारों और मकान स्वामियों के लिए मुसीबत बना गया है। जब तक सड़क के दोनों ओर बनाए जा रहे नाले का निर्माण पूर्ण नहीं होगा, तब तक दुकानदारों और मकान मालिकों को मुसीबत झेलनी पड़ेगी।
पानीपत-खटीमा हाईवे का निर्माण मुजफ्फरनगर बाईपास से लेकर मीरापुर मोंटी मिलियन होटल तक होना है। धीमी गति से निर्माण कार्य होने से लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। मुजफ्फरनगर से बिजनौर तक हाईवे के तीसरे चरण का निर्माण चल रहा है। व्यापारी नेता अशोक कांबोज का कहना है कि उनके मकान के सामने हाईवे के नाले का निर्माण का कार्य शुरू किया जा रहा है। नाली निर्माण के लिए की गई खोदाई की वजह से उन्हें अपने मकान में आने-जाने में भारी असुविधा हो रही है। यहां तक कि वे अपने मकान के अंदर से वाहन तक भी नहीं निकाल सकते। खोदाई के गड्ढे के ऊपर तख्ते रखकर मकान के अंदर आना जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बंद करनी पड़ी दुकान
फोटो
दुकानदार अजय कुमार का कहना है कि हाईवे के नाले निर्माण की वजह से उनको अपनी दुकान बंद करनी पड़ी। नाला निर्माण पूरा होने में करीब एक माह से भी अधिक का समय लग सकता है। तब तक उनकी दुकान बंद रहेगी। जिससे उनको काफी नुकसान पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घुसेगा बारिश का पानी
फोटो
दुकानदार आकाश का कहना है कि हाईवे के नाले निर्माण से उनकी दुकान काफी नीचे पड़ जाएगी। ग्राहकों को भी दुकान में सामान लेने को आने जाने के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ेगी। अगर नाले का निर्माण जल्दी नहीं किया गया, तो बारिश का पानी भी उनकी दुकान में भर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed