फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Special on Literacy Day: Illiterate Rekha lit the light of literacy in Dhiraheri

Muzaffarnagar News: निरक्षर रेखा ने धीराहेड़ी में जलाई साक्षरता की ज्योति

Fri, 08 Sep 2023 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 08 Sep 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Special on Literacy Day: Illiterate Rekha lit the light of literacy in Dhiraheri
रेखा देवी धाीराहेड़ी
- कड़े संकल्प से पहले खुद को किया साक्षर, फिर महिलाओं को पढ़ाया
विज्ञापन

- अब अंगूठा नहीं लगातीं, हस्ताक्षर करती हैं गांव की महिलाएं
साक्षरता दिवस पर विशेष ------

फोटो समाचार
प्रेम सागर
भोपा। दृढ़ इच्छा शक्ति और कुछ कर गुजरने की चाह कामयाबी की इबारत लिखती है। धीराहेड़ी की रेखा देवा भी साक्षरता का उजाला करने की मिसाल बन गई हैं। पहले खुद की जिंदगी को शिक्षा से रोशन किया और फिर निरक्षर महिलाओं को आगे बढ़ने का हौसला दिया, उन्हें पढ़ाया और निरक्षरता का लेख मिटा दिया।
गांव धीराहेड़ी निवासी रेखा देवी पहले निरक्षर थीं। उसके मन में हमेशा कुछ कर गुजरने की चाह रही। किताबें देखतीं तो हमेशा पढ़ने का मन होता। परिवार ने साथ दिया तो उन्होंने खुद को साक्षर कर दिखाया, लेकिन रेखा यहीं पर नहीं रुकीं। उनके मन में शिक्षा की जो ज्योति जली थी, उसे मशाल बना दिया। इसके बाद अब तक वह धीराहेड़ी गांव में दो दर्जन से भी अधिक महिलाओं को अपने घरेलू कार्यों से समय निकालकर साक्षर बना चुकी हैं। गांव के लोग उनके प्रयास की सराहना करते हैं। वह कहती हैं कि लगभग दो दर्जन महिलाएं ऐसी हैं जो अपना नाम के स्थान पर अंगूठा लगाती थीं, लेकिन अब वह हस्ताक्षर करती हैं। जब रेखा इन महिलाओं को हस्ताक्षर करते हुए देखती हैं तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता। (संवाद)
विज्ञापन

भोपा में लोगों को पढ़ा रहे अरविंद
भोपा निवासी अरविंद पांडेय ने भी पिछले एक साल में लगभग 30 लोगों को हस्ताक्षर करना सिखाया और अक्षर ज्ञान कराया है। उनका कहना है कि वह ऐसे लोगों के लिए आज भी कार्य करते रहते हैं, जो अपना नाम नहीं लिख सकते। उनका उद्देश्य है उनके माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोग साक्षर बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा का उजियारा फैलाएं युवा
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा कहते हैं कि युवा साक्षरता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। अपने घरों या आसपास रहने वाले लोगों को समय निकालकर जरूर साक्षर करें। लगातार प्रयास करने से खुद नतीजे आएंगे। अगर एक व्यक्ति एक अनपढ़ को साक्षर बना दें तो निश्चित तौर पर यह बड़ा कदम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed