फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Spain saw the scientific field-thrashing floor

स्पेन की वैज्ञानिक ने देखे खेत-खलियान

Sat, 10 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 10 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Spain saw the scientific field-thrashing floor
बधाई कलां में खेतों का निरीक्षण करती स्पेन की कृषि विशेषज्ञ। - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर । विश्व में जैविक कृषि पर शोध करने वाली स्पेन के कृषि विशेषज्ञ एस्थी ने गांव बेहड़ा सादात स्थित आर्गेनिक फार्म पर पहुंचकर जैविक कृषि पर आधारित फसलों का निरीक्षण कर उपयोगी जानकारी दी।      
विज्ञापन


विश्व के 78 देशों में कार्यरत किसान संगठन लाविया कम्पेसनिया के सदस्य भाकियू की निगरानी में स्पेन के बिलबाओ सिटी से भारत भ्रमण पर आई एस्थी ने गांव बेहड़ा सादात में चौधरी उदयवीर सिंह के आर्गेनिक फार्म पर पहुंचकर जैविक फसलों में टमाटर, जरवेरा, खीरा आदि की फसलों का निरीक्षण करते हुए बताया कि भारत देश में मिश्रित खेती का अभाव है। एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार की फसलों को एक साथ उगाने से किसान को अधिक लाभ होता है।  आर्गेनिक कृषि में कम लागत से अधिक से अधिक उत्पादन कर विश्व में किसान की हालत को बेहतर बनाया जा सकता है। एस्थी ने बताया कि वह भारत के कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल आदि राज्यों में जाकर जैविक खेती का निरीक्षण करेंगी। 
विज्ञापन


इस मौके पर फार्म के मुख्य संचालक सुधीर चौधरी, ब्रजवीर सिंह, राकेश टिकैत की पुत्री ज्योति शिवांगी, अशोक बालियान, पवन राठी आदि मौजूद रहे।  वहीं चरथावल में एस्थी भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के साथ बधाई कलां गांव पहुंचीं। उन्होंने खेतों पर जाकर किसानों से ऑर्गेनिक खेती और कृषि की नई प्रणालियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। क्षेत्र के किसान अरविंद मलिक से उन्होंने सहफसली खेती के संबंध में मालूम किया। उनके यहां लहलहाती गन्ने की फसल को देखकर वह प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलिक ने बताया कि स्पेन के किसान संगठन के लोग भारत में होने वाली नई पद्धति को अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर देख रहे हैं। उनके द्वारा खेती करने के तरीके और लागत के अनुपात में पैदावार की जानकारी भी जुटाई जा रही है। इस दौरान नवीन राठी, पवन राठी मौजूद रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed