अखिलेश यादव से मिले जिले के सपा कार्यकर्ता
मुजफ्फरनगर। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के नेतृत्व में सपा प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिला। अखिलेश ने जिले के संगठन की स्थिति और किसान आंदोलन पर प्रतिनिधि मंडल से चर्चा की।
प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी, हाजी लियाकत, पूर्व नगराध्यक्ष अंसार आढ़ती, जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, नूरहसन सलमानी, छात्र नेता यूसुफ गौर हनी, अली अब्बास, प्रधान शाह रजा नकवी आदि शामिल रहे। अखिलेश यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती पर बल दिया। उन्होंने यह भी कहा कि आम जनता भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है। जनता की समस्याओं को उठाने का काम सपा कार्यकर्ता करें।