फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SP workers burnt effigy of China

सपा कार्यकर्ताओं ने चीन का पुतला फूंका

Wed, 17 Jun 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
SP workers burnt effigy of China
शहर में टाउनहाल रोड पर चीन का पुतला फूंकते सपा युवजन सभा के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सपा कार्यकर्ताओं ने चीन का पुतला फूंका
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सपा कार्यकर्ताओं ने चीन के झंडे और चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। सैनिकों पर हुए कायराना हमले का जवाब देने की मांग केंद्र सरकार से की। इस घटना के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जिम्मेदार मानते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।

समाजवादी पार्टी युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष शमशेर मलिक के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने टाउन हाल रोड पर चीन का पुतला व झंडे जलाकर रोष प्रकट किया। सीमा पर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मलिक ने कहा कि भारत-चीन सीमा पर लगातार तनाव बढ़ रहा है, जिसमें हमारे देश के 20 वीर सैनिक शहीद हो गए हैं, चीन के इस कृत्य की समाजवादी पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द चीन को उसी की भाषा में जवाब दिया जाए। समाजवादी पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के तत्काल इस्तीफे की भी मांग की है। पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव संसद में कई बार चेता चुके हैं कि चीन हमारे देश का सबसे बड़ा दुश्मन है। उनकी सलाह मानते हुए भारत सरकार चीन पर कड़ी कार्रवाई करें। राशिद मलिक, आस मोहम्मद क़स्सार, सरताज मलिक, दीपक कुमार, सुमित, मोहम्मद सुलेमान, वसीम राणा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed