{"_id":"614e15778ebc3efae6487727","slug":"sp-took-out-cycle-rally-muzaffarnagar-news-mrt5577342146","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल रैली निकालकर गिनाईं भाजपा की खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल रैली निकालकर गिनाईं भाजपा की खामियां
विज्ञापन
चरथावल में चेयरमैन के नेतृत्व में साईकिल रैली निकालते सपा कार्यकर्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइकिल रैली निकालकर गिनाईं भाजपा की खामियां
मुजफ्फरनगर, चरथावल। नगर पंचायत चेयरमैन एवं सपा के वरिष्ठ नेता सतेंद्र त्यागी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे के प्रमुख मार्गों पर साइकिल रैली निकाली। इस दौरान भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए सरकार की कमियां गिर्नाइं।
नगर पंचायत के सामने से शुरू हुई रैली निकालने से पूर्व सैकड़ों कार्यकर्ता साइकिल लेकर एकत्रित हुए। वहां चेयरमैन सतेंद्र त्यागी ने कहा भाजपा में आम आदमी त्रस्त है। सरकार में आमजन की परवाह नहीं है। सिर्फ सोशल मीडिया पर फोटो सेशन कराकर योजनाओं की खानापूर्ति की जा रही है। किसानों की फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल पा रहा है। आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है। नगर पंचायत से बस स्टेंड, राजीव मार्केट, मुर्दापट्टी, बाजार कलां, चौहट्टा, तगायान मुस्लिम आदि होते हुए चेयरमैन के आवास चौपाल पर रैली समापन हुई।
मौके पर कुशल पाल त्यागी, पूर्व नगर अध्यक्ष असलम त्यागी, आबाद कुरैशी, जिया चौधरी, पूर्व प्रधान पति जमशेद त्यागी, अरविंद त्यागी, रब्बान त्यागी, इसरार त्यागी, रोहन त्यागी, जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, छात्र सभा जिलाध्यक्ष युसूफ हन्नी, नूर सिंह मौजूद रहे।