फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SP targets BJP government

सपा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा

Sat, 11 Sep 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
SP targets BJP government
सपा कार्यालय पर बैठक में मौजूद पार्टी पदाधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सपा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा की बैठक में कार्यकर्ताओं ने हर बूथ को मजबूत करने का संकल्प लिया।
महावीर चौक स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्येक बूथ पर मजबूती से तैयार है। भाजपा सरकार पर जनता में दिखाने के लिए कोई भी उपलब्धि नहीं है। इसलिए वह जनता के सामने नाराजगी का सामना नहीं कर पाएगी, लेकिन भाजपा मुख्य मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए विवादित मुद्दों को हवा देकर चुनावी लाभ उठाने की कोशिश करना चाहती है, जिसके लिए गांव गांव में जनता को सावधान रहना होगा। पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी व पूर्व मंत्री उमाकिरण ने कार्यकर्ताओं से कहा कि गांव-गांव, गली-गली में चुनाव की दृष्टि से भाजपा द्वारा असली मुद्दों से जनता को गुमराह करने की कोशिश से सावधान करना होगा। पूर्व विधायक अनिल कुमार व सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने कहा कि किसान मजदूर नौजवान के विरुद्ध भाजपा सरकार की नीतियों से बड़ा आक्रोश है। इस मौके पर हाजी लियाकत अली, अब्दुल्ला राणा ने बूथ पर मजबूत कार्यकर्ताओं की तैनाती पर जोर दिया। इस मौके पर देवेंद्र सिंह खालसा, रामनिवास पाल, साजिद हसन, विनयपाल प्रमुख ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान सुधाकर कश्यप, कुशलपाल त्यागी, शौकत अंसारी, असद पाशा, शिवान सैनी, विक्रांत सिंह, अलका शर्मा, सतेंद्र त्यागी, डॉ. हनीफ अंसारी, सतीश गुर्जर, फिरोज अंसारी, राहुल वर्मा, राशिद मलिक आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव जिया चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed