फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SP's performance on not getting scholarship to backward

पिछड़ों को छात्रवृत्ति नहीं मिलने पर सपा का प्रदर्शन

Tue, 14 Sep 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
SP's performance on not getting scholarship to backward
कलक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन देते सपा छात्र सभा के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पिछड़ों को छात्रवृत्ति नहीं मिलने पर सपा का प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर समाजवादी छात्र सभा ने एससी, पिछड़ों, अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति रोके जाने के विरोध में डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया।

समाजवादी छात्रसभा के नगर अध्यक्ष अनिरुद्ध बालियान ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के इस काल में प्रदेश की योगी सरकार छात्रों और नौजवानों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उसी का परिणाम है कि आज हजारों छात्र स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। योगी सरकार से अनुरोध करते हैं कि वह छात्रों की छात्रवृत्ति जारी करें। सपा के महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर समाजवादी छात्र सभा पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से नगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट, मुकेश वशिष्ठ, फ़राज अंसारी, मुकुल त्यागी, शहजाद, हार्दिक बालियान, अरविंद चौधरी, अंकित चौधरी, अर्जुन भारद्वाज, पीयूष धीमान, अनमोल धीमान, अर्श मलिक, पारस, आदित्य बालियान, विकास खंडेलवाल, राहुल कांबोज, शाह फैसल, प्रभात पंवार और विवेक खरब मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed