फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SP's performance in Muzaffarnagar to protest against rising inflation

बढ़ती महंगाई के विरोध में सपा का प्रदर्शन

Tue, 23 Feb 2021 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
SP's performance in Muzaffarnagar to protest against rising inflation
पेट्रोल, रसोई गैस व बढ़ती महंगाई के विरोध में अहिल्या बाई चौक पर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बढ़ती महंगाई के विरोध में सपा का प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सपा कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीक़ी के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने गैस सिलिंडर के बढ़ते दामों पर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारी सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका। बाद में राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया गया।
रसोई गैस सिलिंडर लेकर अहिल्याबाई चौक से शिव चौक तक जाने के दौरान पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इसके बाद एसडीम सदर दीपक कुमार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंप कर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने नारेबाजी की। केंद्र व प्रदेश सरकार से मांग की कि तेल की कीमतों में लगाए गए सरकार के बेतहाशा करों में कमी कर जनता को राहत देने का काम करें। शलभ गुप्ता, बोबी त्यागी, शौकत अंसारी, शमशाद अहमद, उमर खान, जनार्धन विश्वकर्मा, सलीम अंसारी, महक सिंह, अमित शील, नदीम राणा, जॉनी अरोरा, सोनू कुमार, नौशाद खान, जावेद सैफी, माजिद अंसारी प्रधान, फरार अंसारी, प्रदीप बर्मन, सावन कुमार, सरफराज काजी, सुरेश चंद आदि मौजूद रहे। चूल्हे पर रोटी बनाकर जताया विरोध
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में चूल्हे पर रोटी बनाई
मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना ने बढ़ती महंगाई के विरोध में शिव चौक पर चूल्हे पर रोटी बनाई। रेहडे़ पर स्कूटी रखकर प्रदर्शन किया। जिला प्रभारी शरद कपूर, नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी, महिला शाखा की पूनम अग्रवाल के नेतृत्व में विरोध हुआ। केंद्र सरकार से महंगाई पर कंट्रोल करने की मांग की गई। शैलेंद्र शर्मा, राजेश कश्यप, संजय गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed