फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: SP national general secretary Vishambar Prasad Nishad said, backward castes will take revenge for insult from BJP

यूपी: मुजफ्फरनगर आएंगे अखिलेश यादव, कश्यपों पर रहेगा फोकस, राष्ट्रीय महासचिव ने किया सभा स्थल का निरीक्षण

Sat, 02 Oct 2021 07:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 02 Oct 2021 07:49 PM IST
सार

राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद ने बताया कि सपा के सभी वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं से 18 अक्तूबर के बुढ़ाना में प्रस्तावित अखिलेश यादव के प्रोग्राम कश्यप सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए गहन मंथन किया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: SP national general secretary Vishambar Prasad Nishad said, backward castes will take revenge for insult from BJP
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि भाजपा सरकार में पिछड़ों के अधिकारों का हनन व उत्पीड़न चरम पर रहा है। 2022 के विधानसभा चुनाव में पिछड़ी जातियां अपने साथ हुए सौतेले व्यवहार का बदला भाजपा को हराकर लेंगी।

विज्ञापन


महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद ने कहा, पिछड़ी जातियों को सबसे ज्यादा सम्मान सपा सरकार में मिला है, इस बार पिछड़ी जातियां सपा के पक्ष में है। उन्होंने सपा के सभी वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं से 18 अक्तूबर के बुढ़ाना में प्रस्तावित अखिलेश यादव के प्रोग्राम कश्यप सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए गहन मंथन किया। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं से कश्यप सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक तैयारी के लिए विचार साझा किए।
विज्ञापन


पूर्व सांसद राजपाल सैनी, पूर्व मंत्री उमाकिरण और पूर्व विधायक अनिल कुमार एवं मिथलेश पाल ने कार्यक्रम को एतिहासिक बनाने पर जोर दिया। मौके पर पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप, गौरव स्वरूप, हाजी लियाकत अली, राकेश शर्मा, चंदन चौहान, श्यामलाल बच्ची सैनी, सतेंद्र सैनी, नगराध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, महेश बंसल, सतबीर प्रजापति, विनय पाल, अब्दुल्ला राना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भीषण विस्फोट: तेज धमाके से दहल उठा पूरा इलाका, खौफनाक मंजर देख कांप गई लोगों की रूह, चार की मौत


सभा स्थल का निरीक्षण किया
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बुढ़ाना में आयोजित होने वाली जनसभा को लेकर सपा के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद ने सभा स्थल का निरीक्षण किया। कस्बे के लोनिवि के निरीक्षण भवन पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा सरकार को अपना निशाना बनाया। कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों व गरीबों का शोषण कर रही है।

यह भी पढ़ें: यूपी: घर से मंदिर के लिए निकली थी युवती, सिरफिरे आशिक ने रास्तें में रोककर बरसाईं गोलियां, फिर खुद घर जाकर उठाया खौफनाक कदम

सपा के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार किसान व देश विरोधी है। मौके पर पूर्व विधायक अनिल, जिया चौधरी, सचिन संगल, सुबोध त्यागी, विनय पाल, सतवीर, श्रीपाल कश्यप मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed