फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SP's District President Pramod Tyagi becomes for the third time

जिलाध्यक्ष को ब्राहमण, त्यागी पर फोकस

Fri, 29 Nov 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
SP's District President Pramod Tyagi becomes for the third time
भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए कई दावेदार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा में जिलाध्यक्ष पद पर ब्राह्मण, त्यागी और वैश्य पर फोकस है। बदले समीकरण में विजय शुक्ला, राजीव गर्ग, श्रीमोहन तायल, शरद शर्मा, जितेंद्र त्यागी सबसे अधिक लॉबिंग में लगे हैं।
भाजपा ने आस-पास के जिलों में जिस तरह से जिलाध्यक्षों की घोषणा की है, इससे यह लग रहा है कि किसी आम कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष बनाया जा सकता है। इसमें सभी के समीकरण ध्वस्त हो सकते हैं। ऐसा नाम भी सामने आ सकता है, जिसका चर्चा जिला स्तर पर नहीं हो रहा है। पार्टी किसी समर्पित सामान्य कार्यकर्ता को भी जिलाध्यक्ष बना सकती है। सूत्रों की माने तो ब्राह्मण समाज से विजय शुक्ला, शरद शर्मा, विनीत कात्यान का नाम प्रमुख है। त्यागी समाज से जितेंद्र त्यागी और वैभव त्यागी का नाम चर्चा में है। इसी तरह वैश्य समाज के राजीव गर्ग और श्रीमोहन तायल मजबूत दावेदारों में है। पार्टी हाईकमान जिलाध्यक्ष बनाने को लेकर सबसे पहले इस बात पर ध्यान दे रहा है कि पूर्ण समर्पित कार्यकर्ता को ही मौका दिया जाए। अब देखना यह है कि किसकी लॉबिंग सफल होती है।
विज्ञापन

नेताओं को हाथ लगी निराशा
मुजफ्फरनगर। भाजपा के जिले के तीन बड़े नेता चार दिन पहले जिलाध्यक्ष पद पर डॉ सुधीर सैनी को बनाए रखने के लिए पार्टी हाई कमान के पदाधिकारियों से मिले। इन नेताओं ने सुधीर सैनी के समर्थन में बात कही। सूत्रों का कहना है कि पार्टी हाईकमान ने इन नेताओं को अनसुना करते हुए यह कहा कि क्या करना है यह संगठन पर छोड़ दो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed