{"_id":"64613528273c45042a06a584","slug":"sp-overshadowed-rld-by-two-votes-in-the-election-between-the-alliance-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-316-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गठबंधन के बीच हुए चुनाव में रालोद पर दो वोट से भारी पड़ी सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गठबंधन के बीच हुए चुनाव में रालोद पर दो वोट से भारी पड़ी सपा
विज्ञापन
शहर के वार्ड 34 में सपा और रालोद के बीच हुई कांटे की टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। शहर निकाय के लिए हुए चुनाव में रालोद और सपा भी आमने-सामने रहे। वार्ड 34 में हुए मुकाबले में सपा प्रत्याशी ने दो वोट से रालोद प्रत्याशी को हराकर चुनाव जीत लिया।
शहर के रामपुरी वार्ड 34 में सपा और रालोद के बीच ही कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों प्रत्याशियों ने अपने-अपने दल के नेताओं पर टिकट के लिए दबाव बनाया। सहमति नहीं बनने पर यहां दोनों को टिकट थमा दिया गया। सपा प्रत्याशी शाहीन ने 621 वोट हासिल किए, जबकि रालोद प्रत्याशी समर जहां को 619 वोट मिले। इस वार्ड में दिलचस्प बात यह रही कि अधिकतर राजनीतिक दलों के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। तीसरे स्थान पर रहीं निर्दलीय शशि प्रभा ने भी 610 वोट हासिल किए। कांग्रेस की शहनाज को भी यहां 577 वोट हासिल हुए। वार्ड में खूब कड़ा मुकाबला हुआ।
सपा-रालोद आमने-सामने, तीन वोट से जीत गई भाजपा
शहर के वार्ड 41 में भाजपा प्रत्याशी हिमांशु कौशिक ने निर्दलीय प्रत्याशी नितिन को मात्र तीन मतों से हराकर जीत हासिल की। हिमांशु को 595 और नितिन को 592 वोट मिले। इस वार्ड में सपा उम्मीदवार राहुल शुक्ला ने 102 और रालोद प्रत्याशी विनोद चौधरी ने 451 वोट हासिल किए। गठबंधन के नेताओं को यहां आपस में चुनाव लड़ने का नुकसान उठाना पड़ा। भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी ने बढ़त बना ली।