फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SP MLA Atul Pradhan said When daughters won medals, PM Modi was getting photographed for TRP, but now silent

UP: सपा विधायक बोले- जब बेटियों ने पदक जीते तो TRP के लिए फोटो खिंचवा रहे थे प्रधानमंत्री मोदी, पर अब चुप

Thu, 01 Jun 2023 10:00 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 01 Jun 2023 10:00 PM IST
सार

UP News : सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि जब बेटियों ने पदक जीते तो टीआरपी के लिए प्रधानमंत्री मोदी फोटो खिंचवा रहे थे। लेकिन अब सरकार और पीएम मोदी चुप है।

विज्ञापन
SP MLA Atul Pradhan said When daughters won medals, PM Modi was getting photographed for TRP, but now silent
सपा विधायक अतुल प्रधान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में सरधना क्षेत्र के सपा विधायक व गुर्जर समाज की बैंसला खाप के प्रतिनिधि अतुल प्रधान ने कहा कि राजनीतिक व्यक्ति यदि सामाजिक नहीं है, तो उसे किसी पद पर रहने का अधिकार नहीं है। जब बेटियों ने पदक जीत तो अपनी टीआरपी के लिए प्रधानमंत्री फोटो खिंचवा रहे थे। मगर, आज प्रधानमंत्री और सरकार चुप है।

विज्ञापन


सोरम की पंचायत में अतुल प्रधान ने कहा कि हमारी बेटियों ने जो पदक जीते हैं, वह किसी जाति समाज के लिए नहीं, बल्कि देश के लिए जीते हैं। जब बेटियां न्याय पाने के लिए आंदोलन कर रही थीं, तो पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। धरना प्रदर्शन यज्ञ की तरह होते हैं। लोकतांत्रिक देश में कोई भी यह यज्ञ मिटा नहीं पाएगा। खाप व बेटियां देश की आन व शान होते हैं। सभी एकजुट होकर बेटियों को न्याय दिलाने के लिए कार्य करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह जिस पद पर हैं, समाज की वजह से है। यदि समाज हित में उन्हें पद छोड़ना पड़े तो वह तुरंत इस्तीफा दे देंगे।

यह भी पढ़ें: Wrestler Protests: पहलवानों के सम्मान की लड़ाई UP तक आई, सांसद बृजभूषण शरण के खिलाफ उबाल, कल फिर पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन

पहलवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा रालोद : बालियान
रालोद विधानमंडल दल के नेता और बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान ने कहा कि सोरम से जो ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं, वह सर्वमान्य हुए हैं। रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह पहलवानों के साथ हैं। पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए रालोद हर आंदोलन में शामिल रहेगा। 

यह भी पढ़ें: BKU: 'पहलवानों की जाति तिरंगा, इन्हें बांटा ना जाए', पंचायत में फैसला सुरक्षित, पर टिकैत ने बताया आगे का प्लान

उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा सत्ता में आई, तभी से आंदोलनों को कुचलने का काम हो रहा है। कहा कि किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों व मजदूरों को सरकारी अधिकारियों के सामने अपनी बात को मजबूती से रखना सिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed