फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SP leader threatened Chief Minister at Jayant's rally

सपा नेता के बिगडे़ बोल, योगी का सिर धड़ से अलग करने की धमकी

Fri, 09 Oct 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
SP leader threatened Chief Minister at Jayant's rally
सपा नेता के बिगडे़ बोल, योगी का सिर धड़ से अलग करने की धमकी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रालोद की लोकतंत्र बचाओ रैली में मेरठ जनपद के गांव जमालपुर से आए सपा नेता गौरव चौधरी के बोल बिगड़ गए। मंच से बोलते हुए गौरव ने कहा कि इतिहास रहा है कि जिस राजा ने लाठियां चलाई है, वो नेस्तनाबूद हो गया है। इस सरकार ने हमारे जयंत चौधरी पर लाठी चलाने का दुस्साहस किया है और आज मैं कसम खाता हूं, युवा साथियों आप भी कसम खा लो। इस सरकार को नेस्तनाबूद करना है। नौजवान साथियों की रगों में चंद्रशेखर और भगतसिंह का खून दौड़ रहा है और योगी बाबा, इनसे बचकर रहना, सिर धड़ से अलग कर देंगे। उनके यह बोलते ही मंच संचालक ने माइक छीन लिया। गौरव चौधरी ने कुछ समय पूर्व भी मेरठ के शताब्दी नगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को काले झंडे दिखाए थे, जिस पर पुलिस ने उसकी जमकर पिटाई भी की थी। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि किसी ने इस तरह का बयान दिया है तो यह बेहद गंभीर है। कार्यक्रम की वीडियो फुटेज मंगाई जा रही है, जांच में इस तरह की बात सामने आती है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनन कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed