फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SP GRP inspected the arrangement of the police station

Muzaffarnagar News: एसपी जीआरपी ने निरीक्षण कर परखी थाने की व्यवस्था

Thu, 15 Jun 2023 06:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 06:09 PM IST
विज्ञापन
SP GRP inspected the arrangement of the police station
पुलिसकर्मियों से शस्त्रों को खुलवा कर और बंधवा देखा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जीआरपी मुरादाबाद मंडल के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ला ने बृहस्पतिवार को थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से शस्त्रों को खुलवा कर और बंधवा देखा। एक दो पुलिसकर्मियों को शस्त्रों के बारे में जानकारी जुटाने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ला ने सबसे पहले थाने की साफ सफाई को देखा और बाद में अपराध रजिस्टर सहित समस्त रजिस्टरों को देखा। रजिस्टरों के रख रखाव को बेहतर करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली हैं। इसलिए पुलिसकर्मी सतर्क रह कर ड्यूटी करें। शरारती तत्वों पर नजर रखी जाएं। हर छोटी गतिविधि को गंभीरता से देखें।
विज्ञापन

सभी पुलिसकर्मियों की अलग से बैठक ली गई। उनसे समस्याओं को पूछा गया। इस दौरान दो पुलिसकर्मियों ने वेतन से संबंधित समस्या रखी, जिसका निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी से कहा कि ट्रेनों में सुरक्षा के मद्देनजर ड्यूटी लगाने में कोताही न बरतें। ट्रेनों में जेबकतरों व चोरों पर पैनी निगाह रखी जाएं। इस दौरान थाना प्रभारी संजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed