फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SP City took stock of residential arrangements

आवासीय व्यवस्थाओं का एसपी सिटी ने लिया जायजा

Tue, 11 Jan 2022 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
SP City took stock of residential arrangements
मुजफ्फरनगर। सोमवार दोपहर एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद में ड्यूटी के लिए आने वाले अर्ध सैनिक बल व गैर जनपदीय पुलिस बल के ठहरने के लिए नगर क्षेत्र में की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस बल व अर्ध सैनिक बल के ठहरने के लिए बने स्थानों पर साफ-सफाई, कोविड संक्रमण से बचाव के लिए की सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। थाना सिविल लाइन प्रभारी को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये। इसके अलावा एसपी सिटी ने मंडी सीओ हिमांशु गौरव के साथ सिखेडा थाना क्षेत्र के जन्धेडी, दाहखेडी में ग्रामवासियों के साथ मीटिंग की।
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक यादव के आदेश पर जिले के सभी थानों की पुलिस ने सोमवार शाम को अपने हाईवे मार्ग पर आने जाने वाली गाड़ियों की चेकिंग की। इस दौरान अवैध धन को तलाशा गया। लेकिन अभी पुलिस को सफलता नहीं मिली है। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया, कि विधानसभा चुनाव के दौरान अर्द्घ सैनिक बल व अन्य पुलिस बल जनपद में ड्यूटी करने के लिए पहुंचेगा। इस पुलिस बल को कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए उनके ठहरने वाले स्थानों को चिन्हित किया गया है। इन स्थानों को नियमित रुप से सेनेटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed